फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नियमों का उल्लंघन कर चल रही थी पटाखा फैक्टरी, मालिक गिरफ्तार

Wed, 17 Jun 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
फैक्टरी मालिक मो. शफीक।
विज्ञापन
नगराम। देवती गांव में पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामले में पुलिस ने फैक्टरी मालिक मो. शफीक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या और विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन

एडीसीपी दक्षिण रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि जांच में विस्फोटक भंडारण नियमों का उल्लंघन पाया गया। अग्निशमन उपकरण निष्क्रिय मिले और पानी की व्यवस्था भी नहीं थी। सुरक्षा संबंधी कई बड़ी खामियां सामने आईं। फैक्टरी में महिलाओं और नाबालिगों से भी काम कराया जा रहा था। दरोगा चंद्रशेखर की तहरीर पर यह एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें बीएनएस की धारा 288 और 105 शामिल हैं। विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9(ख) भी लगाई गई है।

यह है पूरी घटना
नगराम के देवती गांव में सोमवार सुबह पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुआ था। इस हादसे में फैक्टरी मालिक मो. शफीक की 17 वर्षीय भांजी मारिया की मौत हो गई। गांव निवासी मोहित गंभीर रूप से झुलस गया था। विस्फोट इतना तेज था कि फैक्टरी की छत और दीवारें ढह गईं। घायल मोहित का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें