फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हत्या के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को अगवा कर मार डाला

विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। हत्या के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड रायबरेली के नया पुरवा निवासी शाबिर अली को शुक्रवार को अगवा कर मौत के घाट उतार दिया गया। बदमाशों ने चापड़ व हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या के बाद शव को मदेयगंज के खदरा इलाके में फेंक दिया गया। देररात उसका शव बरामद हुआ। शाबिर मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहा था। वह पेशी पर रायबरेली आया था। वहां से लखनऊ अपने दोस्त के घर ठहरने के लिए निकला, तभी उसे अगवा कर लिया गया।
विज्ञापन


डीसीपी मध्य आशीष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, शाबिर ने वर्ष 2017 में अपने दोस्त पप्पू की हत्या कर दी थी। पुलिस उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। सात माह पहले शाबिर जेल से जमानत पर छूटा था। हत्या के मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है। शाबिर के भाई वसीम ने पप्पू के पिता मुन्ना के अलावा सईद व दो अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे मदेयगंज पुलिस को खदरा में शिवनगर ढाल के पास पुलिस को एक प्लॉट में शाबिर का लहूलुहान शव पड़ा मिला। शव के पास मिले मोबाइल से उसकी पहचान हुई। वसीम का कहना है कि वर्ष 2017 में उनका भाई मुन्ना के बेटे पप्पू की हत्या में जेल गया था। जेल से छूटने के बाद वह मुंबई चला गया और वहीं पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। आरोप है कि मुन्ना ने साथियों के साथ बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए शाबिर की हत्या की है। इंस्पेक्टर मदेयगंज राजेश सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में जांच में पता चला कि शाबिर किसी के साथ खदरा पहुंचा था। उसकी हत्या किन परिस्थितियों में की गई, इसका पता लगाया जा रहा है। रायबरेली पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


कमरे में बंधक बनाकर पीटा, फिर हत्या कर फेंका शव

रायबरेली से लखनऊ पहुंचने पर शाबिर को स्टेशन से एक युवक खदरा स्थित मकान में ले गया था। शाबिर के कमरे में पहुंचते ही पीछे से मुन्ना भी आ गया था। इसके बाद शाबिर को कमरे में बंधक बना लिया गया। आरोप है कि शाबिर की पहले पिटाई की गई, फिर हत्या कर शव को खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाबिर की जब पिटाई की जा रही थी तो उसके चीखने की तेज आवाज आ रही थी। कुछ देर बाद आवाज आनी बंद हो गई थी। बताया जा रहा है कि शाबिर को जिस मकान में ले जाया गया था वह मुन्ना घोषी का है।

शाबिर के पेशी पर आने का इंतजार कर रहे थे आरोपी

छानबीन में सामने आया है कि आरोपी सात माह से शाबिर के पेशी पर रायबरेली आने का इंतजार कर रहे थे। आरोपियों ने पहले से हत्या की साजिश रची थी। शाबिर को वापस मुंबई जाना था। यही वजह है कि शाबिर के रायबरेली से लखनऊ पहुंचते ही उसके पास मुन्ना ने अपने एक करीबी को भेज दिया था। पुलिस का कहना है कि शाबिर और पप्पू में गाड़ी चलाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद शाबिर ने पप्पू की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें