फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्सी खाली पर कोई साहब ही नहीं

Fri, 22 Nov 2013 08:29 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिवालय में जहां एक ओर अनुभाग अधिकारियों और अन्य पदों के लिए विभागीय पदोन्नति कमेटी (डीपीसी) की बैठक बुलाकर पदोन्नतियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


वहीं अपर निजी सचिव से निजी सचिव के पद पर पदोन्नतियां रुकी पड़ी हैं। जिससे अपर निजी सचिवों में मायूसी है।सचिवालय में प्रधान निजी सचिव, निजी सचिव और अपर निजी सचिव के कुल 1073 पद हैं।

जिसमें निजी के पदों से ऊपर तक के पदों पर पदोन्नतियां दी जाती हैं। मौजूदा समय में निजी सचिव श्रेणी दो के चार पद और श्रेणी एक के तीन पद रिक्त हैं।
विज्ञापन


श्रेणी दो के चार पदों पर पदोन्नति के बाद श्रेणी के कुल सात पद रिक्त हो जाएंगे। इसी तरह जून 2014 में श्रेणी दो के 10 पद और श्रेणी एक के 14 पद रिक्त हो जाएंगे।

सचिवालय प्रशासन यदि अभी डीपीसी की बैठक बुलाता है, तो सात अपर निजी सचिवों को निजी सचिव बनने का मौका मिलेगा, लेकिन अन्य पदों के लिए तो पदोन्नतियां की जा रही हैं पर अपर निजी सचिव और निजी सचिव के पदों पर पदोन्नतियां नहीं की जा रही हैं।
84 बने अनुभाग अधिकारी सचिवालय प्रशासन ने 84 समीक्षा अधिकारियों को पदोन्नति देकर अनुभाग अधिकारी बनाकर नए विभागों में तैनाती भी दे दी है। सचिवालय प्रशासन ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को आदेश जारी कर दिया है।

सीधी भर्ती सेवा संघ के महासचिव इच्छाराम यादव और सहायक समीक्षा अधिकारी संघ के महासचिव विजय कुमार शुक्ला ने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन

श्रेणी-टू व श्रेणी-वन के पद हैं खालीप्रधान निजी सचिव 5, निजी सचिव श्रेणी चार 16, निजी सचिव श्रेणी तीन 42, निजी सचिव श्रेणी दो 82, निजी सचिव श्रेणी एक 257, अपर निजी सचिव के 671 पद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें