दरोगा खेड़ा के पास किसान पथ पलटे ट्रक से निकलतीं आग की लपटें व बिखरा पड़ा प्याज।
सरोजनीनगर। क्षेत्र में रविवार तड़के प्याज लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सर्विस लेन पर खड़े दूसरे ट्रक से टकराने के बाद पलट गया। हादसे के बाद ट्रक के इंजन में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने चालक और क्लीनर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के मुताबिक, राजस्थान के भिवाड़ी निवासी चालक शाहबाज रविवार सुबह करीब पांच बजे क्लीनर के साथ प्याज लादकर कानपुर की ओर से आ रहे थे। दरोगा खेड़ा के पास किसान पथ से हरदोई रोड की ओर मुड़ते समय ट्रक अनियंत्रित होकर सर्विस लेन पर खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गया और पलट गया।
ट्रक पलटते ही इंजन से धुआं उठने लगा और आग की लपटें निकलने लगीं। राहगीरों की सूचना पर सरोजनीनगर फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी पहुंची। कर्मियों ने पहले चालक और क्लीनर को बाहर निकाला, फिर आग बुझाने में जुट गए। कुछ देर बाद दूसरी दमकल गाड़ी भी पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह जल गया।