अभियान के तहत भाजपा 1 जून से सभी 98 संगठनात्मक जिलों में वर्चुअल सभाओं के जरिये केंद्र सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाएगी। साथ ही कोविड-19 से बचाव एवं राहत के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं, आर्थिक घोषणाओं की लोगों को जानकारी दी जाएगी।
इन वर्चुअल सभाओं में डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक और व्यापारी सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे। सभाओं को पार्टी के पदाधिकारियों सहित केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री व वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।