फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: दूसरे चरण में 65.16% मतदान, मुस्लिम क्षेत्रों में बंपर वोटिंग

Thu, 16 Feb 2017 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ब‌िजनौर में मतदान करते लोग
विज्ञापन
यूपी में दूसरे चरण के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर तराई तक के 11 जिलों की 67 सीटों पर मतदान बुधवार को सम्पन्न हो गया।। दूसरे चरण में कुल 65.16 प्रतिशत मतदान हुआ। मुस्लिम इलाकों में बंपर मतदान हुआ।
विज्ञापन


मुस्लिम इलाकों में बंपर मतदान हुआ-
  अमरोहा - 69 प्रतिशत

बदायूं - 60.89 प्रतिशत
  बरेली - 62.17 प्रतिशत
  ब‌िजनौर - 62. 28 प्रतिशत
खीरी - 66.38  प्रतिशत
मुरादाबाद - 64.36 प्रतिशत
  पीलीभीत - 67.28 प्रतिशत
  रामपुर - 64.55 प्रतिशत
सहारनपुर - 70.67 प्रतिशत
  संभल - 65.45 प्रतिशत
शाहजहांपुर - 60.20 प्रतिशत   मतदान सुबह सात बजे के बाद से शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला।  721 प्रत्याशियों की क‌िस्मत अब ईवीएम में कैद हो चुकी है। 

बढ़ापुर में 22, धनौरा में 3 प्रत्याशी मैदान में

- फोटो : mau
दूसरे चरण में बिजनौर की बढ़ापुर सीट से सबसे अधिक 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इनमें 13 उम्मीदवार निर्दलीय हैं। वहीं सबसे कम उम्मीदवार अमरोहा की धनौरा सीट पर हैं। यहां भाजपा, बसपा, सपा व रालोद के अलावा कोई प्रत्याशी नहीं है।

तीन विधानसभा क्षेत्रों में वीवीपैट
आयोग दूसरे चरण में सहारनपुर, मुरादाबाद व बरेली विधानसभा क्षेत्र के 1216 पोलिंग स्टेशन पर क्षेत्रों में वीवीपैट मशीन लगवा रहा है। इससे निकलने वाली पर्ची से मतदाता देख सकेंगे कि उन्होंने किस प्रत्याशी को वोट दिया।

इस पर उत्तर प्रदेश के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश का कहना है कि आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। संवेदनशील केंद्रों पर केंद्रीय बल के अलावा पुलिस बल को विशेष सतर्कता रखने के निर्देश दिए गए हैं। मतदाताओं से अपील है कि वे अपना अमूल्य वोट देने जरूर आएं।

इन जिलों में मतदान
सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत, खीरी, शाहजहां व बदायूं।

इन क्षेत्रों में कब कितना मतदान

वर्ष--चुनाव--मतदान प्रतिशत
2007--विधानसभा--49.56
2009--लोकसभा--55.84
2012--विधानसभा--65.17
2014--लोकसभा--63.33

सबसे बड़ी सीट--मुरादाबाद नगर (4.70 लाख मतदाता)
सबसे छोटी सीट--बिजनौर की धामपुर (2.82 लाख मतदाता)

कुल मतदाता--2.28 करोड़
पुरुष मतदाता--1.23 करोड़
महिलाएं--1.04 करोड़
थर्ड जेंडर--1068
कुल प्रत्याशी--721

महिला प्रत्याशी--82
मतदान केंद--14,771
मतदेय स्थल--23,693
संवेदनशील मतदान केंद्र--2983
संवेदनशील मतदेय स्थल--4895
मतदान में लगे कर्मी--1.06 लाख
कुल ईवीएम--28,040

ये थे 2012 के चुनाव नतीजे

सपा--34
बसपा--18
भाजपा--10
कांग्रेस--3
अन्य--2

सामान्य ऑब्जर्वर--63
व्यय ऑब्जर्वर--15
पुलिस ऑब्जर्वर--9
माइक्रो ऑब्जर्वर--2416
सेक्टर मजिस्ट्रेट--1868

जोनल मजिस्ट्रेट--226
स्टेटिक मजिस्ट्रेट--164
केंद्रीय बल--748 कंपनी
पुलिस सब इंस्पेक्टर--5397

हेड कांस्टेबल--3666
कांस्टेबल--51,771
होमगार्ड--52,598
विज्ञापन

देखें, किस पार्टी के कितने प्रत्याशी

- फोटो : amar ujala
दल कुल प्रत्याशी महिला प्रत्याशी
भाजपा--67--6
बसपा--67--2
सपा--51--2
कांग्रेस--18--1
रालोद--52--6
अन्य व निर्दलीय--466

किसके कितने दागी उम्मीदवार
बसपा--25
भाजपा--16
सपा--21
कांग्रेस--6
रालोद--6
अन्य--33

प्रत्याशियों की औसत संपत्ति
बसपा--7.20 करोड़
भाजपा--4.07 करोड़
सपा--3.43 करोड़
कांग्रेस--3.37 करोड़
रालोद--1.51 करोड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें