नीट यूजी 2020 की दूसरे चरण की काउंसिलिंग के लिए 24 नवंबर से पंजीकरण होंगे। मेरिट लिस्ट 27 नवंबर को जारी की जाएगी और आवंटन पत्र 17 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। पहले यह काउंसिलिंग 20 नवंबर को होनी थी।
चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय के अनुसार काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण 26 नवंबर तक कराया जा सकता है। 2 से 5 दिसंबर तक अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच होगी। 12 दिसंबर को ऑनलाइन च्वाइस भरने का मौका दिया जाएगा।
16 दिसंबर को सीट आवंटन का परिणाम जारी होगा। 17 दिसंबर को आवंटन पत्र देकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह काउंसिलिंग सरकारी मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस की 62 सीटों और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 117 सीटों के लिए होगी।
निजी डेंटल कॉलेजों में 1556 सीटें और 1 डेंटल सीट केजीएमयू में खाली है। पहली काउंसिलिंग की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीटों की संख्या और बढ़ सकती है।