फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29334 शिक्षक भर्तीः यहां देख सकते हैं दूसरी मेरिट

Sun, 20 Jul 2014 02:07 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षक के रिक्त पदों के लिए दूसरी मेरिट रविवार को जारी हो गई। इसे संबंधित जिले के एनआईसी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन


इसके अलावा इसका विज्ञापन अखबारों में भी प्रकाशित कराया गया है। इसकी काउंसलिंग 23 व 24 जुलाई को होगी।

उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षक के 29,334 पदों पर भर्ती की पहली मेरिट जारी करते हुए 7 व 8 जुलाई को काउंसलिंग की गई थी। अगर आप एक ही जगह पर सारे जिलों की मेरिट लिस्ट देखना चाहते हैं, तो इस लिंक पर क्लिक कीजिए।

इसमें मात्र 8500 अभ्यर्थियों ने ही काउंसलिंग कराई। इसे देखते हुए सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के प्रस्ताव पर शासन ने दूसरी काउंसलिंग के लिए मेरिट जारी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

इस आधार पर हुई काउंसलिंग

7 व 8 जुलाई को हुई काउंसलिंग में मेरिट जारी करते हुए आरक्षणवार, जातिवार और विषयवार तीन गुना तथा विशेष आरक्षण वाले पांच गुना अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था।

पर्याप्त संख्या में काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों के न आने पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने दूसरे चरण की काउंसलिंग की अनुमति शासन से मांगी थी। इसी आधार पर यह अनुमति दी गई है।

सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने शासनादेश जारी करते हुए कहा है कि दूसरे चरण की काउंसलिंग की अनुमति परिषद के अनुरोध पर दी जा रही है।

इसकी सूचना अभ्यर्थियों को भी दी जाएगी ताकि वे समय से डायटों पर काउंसलिंग के लिए पहुंच सकें।

पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया

उल्लेखनीय है कि शासन ने उच्च प्राथमिक स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए दूसरी काउंसलिंग शुरू करने का प्रस्ताव बेसिक शिक्षा निदेशालय से मांगा था।

जिस पर शासन ने निदेशक बेसिक शिक्षा डीबी शर्मा से शीघ्र प्रस्ताव भेजने को कहा था, जिससे दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जा सके।

29,334 पदों के लिए पहले चरण की काउंसलिंग में कम अभ्यर्थी आए थे। इसलिए दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद ही भर्ती प्रक्रिया पूरी हो पाएगी।
विज्ञापन

शासनादेश हुआ जारी

दूसरे चरण की काउंसलिंग 23 व 24 जुलाई को होगी।

बताया जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी। सचिव बेसिक शिक्षा हीरालाल गुप्ता ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।

भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए बेसिक शिक्षा निदेशक इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें