फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोटे की दूसरी किस्त जारी, 50 लाख रुपये के और काम करा सकेंगे पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम ने पार्षद कोटे की 50 लाख रुपये की दूसरी किस्त जारी कर दी है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है। कोटे की पहली किस्त भी इतनी ही धनराशि की जारी की गई थी।
विज्ञापन

नगर निगम सदन से पास प्रस्ताव के तहत पार्षद कोटा 2.10 करोड़ रुपये है। इससे पार्षद अपने प्रस्ताव पर वार्ड में विकास कार्य करा सकते हैं। मई में महापौर ने एक करोड़ रुपये पार्षद कोटा जारी करने का आदेश दिया था, जिसके बाद नगर आयुक्त ने 50-50 लाख रुपये के प्रस्ताव पार्षदों से मांगे थे। अब फिर 50-50 लाख रुपये के कार्याें के प्रस्ताव मांगे गए हैं। ऐसे में अब पार्षद एक करोड़ रुपये लागत के विकास कार्य कर सकेंगे।



अभी पहली किस्त के ही नहीं हुए काम

मई में पहली किस्त जारी हुई थी, मगर अभी तक एक रुपये का भी काम नहीं हुआ है। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि नगर निगम ने विकास कार्यों में फर्जीवाड़ा रोकने वाले कड़े नियम बनाए हैं। बीते वित्तीय वर्ष में ऐसे कई मामले सामने आए थे, जिसमें विकास कार्यों में फर्जीवाड़ा के मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें