फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवस्थापना निधि से 48 करोड़ के विकास कार्य कराएगा एलडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए अवस्थापना निधि से 48 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकास कार्य कराएगा। इनमें सड़क, पार्क, स्ट्रीट लाइटिंग सहित कई तरह के कार्य कराए जाने हैं। इस महीने के अंत तक टेंडर भी जारी कर दिया जाएगा। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने इसकी मंजूरी दे दी है। इसके बाद मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा ने सभी अधिशासी अभियंताओं को आदेश भी जारी कर दिया है, जिसमें दो सप्ताह के अंदर कार्यों का एस्टीमेट तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


ये प्रमुख कार्य कराए जाएंगे

0 शहर में 20 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण- 3 करोड़ रुपये

0 टेढ़ी पुलिया चौराहे की री माडलिंग व सुधार कार्य - 3 करोड़

0 जनेश्वर मिश्र पार्क के पास लक्ष्मी मार्केट में नाली की मरम्मत व सीवर लाइन का कार्य - 1 करोड़

0 गोमतीनगर विनम्रखंड स्थित एलपीएस स्कूल और पूर्वांचल किंग कोर्ट के मध्य पार्क का निर्माण व विकास कार्य - 2 करोड़

0 गोमतीनगर में ग्वारी चौराहे के पास मल्टी स्पोर्ट्स एरिना का विकास- 1 करोड़ रुपये

0 मानसरोवर योजना के अंतर्गत ब्लूडार्ट ऑफिस से एलडीए काॅमर्शियल काॅम्प्लेक्स, भरणी, अश्लेषा, सनराइज अपार्टमेंट से बिजनौर रोड तक क्षतिग्रस्त सड़क के लिए - 3.60 करोड़ रुपये

0 शारदानगर योजना के तहत साउथ सिटी में शहीद पथ से लखनऊ पब्लिक स्कूल और चेशायर होम तक सड़क निर्माण- 1.54 करोड़

0 लाला लाजपत राय वार्ड अलीगंज में उस्मान एन्क्लेव से सीएमएस चौराहे तक आरसीसी नाले व नाले को कवर करने का काम - 1.01 करोड़

0 फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड में बेरी होटल से मुर्गी फार्म तक सीतापुर रोड जाने वाले मुख्य मार्ग का सुदृढ़ीकरण व नाली निर्माण- 1.23 करोड़

0 जानकीपुरम विस्तार योजना के सेक्टर-6 में भवन संख्या 6/448 से 6/778 तक व सुलभ शौचालय से 6/773 तक व 6/635 से 6/364 व 6/665 से 6/691 तक व 6/778 से 42बी तक सीसी रोड एवं नाली का निर्माण कार्य के लिए - 1.49 करोड़
विज्ञापन


0 इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड के अंतर्गत दयाल स्टेट काॅलोनी में भवन संख्या ए-6 से ए-109 तक एवं संलग्न गलियों में इंटरलाॅकिंग सड़क एवं नाली निर्माण का कार्य- 1 करोड़ रुपये
विज्ञापन


0 हैदर कैनाल के किनारे बने नए एसटीपी के पास बनी सड़क के बंधे का मजबूत करने और स्ट्रीट लाइट का कार्य- 1.50 करोड़

0 नादान महल पार्किंग के निर्माण कार्य- 1.34 करोड़

0 एलडीए के विभिन्न अपार्टमेंट की सुविधाओं से जुडे कार्यों- 1 करोड़ रुपये



अवस्थापना निधि के कामों को सूची तय हो गई है। अब उनके टेंडर कराकर काम शुरू कराए जाएंगे। 15 दिन में टेंडर प्रक्रिया की कार्यवाही शुरू करा दी जाएगी।

- नवनीत शर्मा, मुख्य अभियंता, एलडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें