फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्व सभासद प्रत्याशी को गोली मारने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 May 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पूर्व सभासद प्रत्याशी को गोली मारने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। बिजनौर के अनूपखेड़ा में 25 अप्रैल को तिलक समारोह में बसपा से पूर्व सभासद प्रत्याशी अमित यादव को गोली मारने के मामले में दूसरे आरोपी मानकनगर के चुन्नूखेड़ा निवासी बबलू को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामले में आरोपी प्रापर्टी डीलर चुन्नू खेड़ा के शत्रोहन सिंह यादव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

चुन्नू खेड़ा निवासी अमित के अनुसार गांव के चाचा रामप्रवेश यादव की बेटी का तिलक 25 अप्रैल को था। लड़का पक्ष से एसयूवी सवार शत्रोहन सिंह, उसका भाई बबलू और कुछ अन्य साथी असलहा लेकर पहुंचे थे। चुनावी रंजिश में पीछे से उन पर फायर कर दिया था। गोली उनके कंधे पर लगी थी। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया था। बिजनौर पुलिस ने 26 अप्रैल को सुबह 11.05 बजे अलीनगर खुर्द अंडरपास से आरोपी शत्रोहन को गिरफ्तार किया था। अवैध पिस्टल भी बरामद की थी। अब बिजनौर पुलिस ने बबलू को औरंगाबाद अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कृष्णानगर और आलमबाग थाने में पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें