फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रियल एस्टेट कंपनी के कर्मचारी पर पथराव, फायरिंग

Mon, 19 May 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रियल एस्टेट कंपनी के कर्मचारी पर पथराव, फायरिंग
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इलाके की शीतला विहार कॉलोनी में शुक्रवार शाम रियल एस्टेट कंपनी के कर्मचारी पर गुर्जर गैंग ने पथराव और फायरिंग की। पीड़ित की तहरीर पर 29 के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने छह हमलावरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार शाम 7:30 बजे की है। बाबू खेड़ा, कल्ली पश्चिम निवासी अभिषेक शर्मा शीतला विहार स्थित प्रॉपर्टी डीलर मुन्ना की कंपनी में कार्यरत हैं। अभिषेक कार्यालय की छत पर थे। तभी कार व बाइकों से आए गुर्जर गैंग के गुर्गों ने गाली-गलौज कर दी। विरोध पर अन्य साथियों को बुलाकर पथराव कर दिया।

शोर सुनकर अभिषेक के सहकर्मी छोटू और अब्बास भी आ गए। इस पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। तीनों ने नीचे उतरकर जान बचाई। पीड़ित की शिकायत पर जगत खेड़ा निवासी आदित्य रावत, अभिषेक रावत, यश गौतम, उमेश रावत, जितेंद्र, राम अंचल, सचिन कनौजिया, प्रिंस पाल, अरुण कनौजिया सहित 20 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आयुष रावत, प्रिंस पाल, अरुण कनौजिया, सचिन कनौजिया, अभिषेक रावत और राजा रावत को गिरफ्तार किया गया है। अभिषेक के पास से तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें