फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली बाद काम पर लौटना होगा मुश्किल, ट्रेनों में लंबी वेटिंग, हवाई सफर भी हुआ महंगा

Fri, 08 Feb 2019 02:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
रंगों का पर्व होली मनाने के बाद दिल्ली व मुंबई लौटने वालों को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। ट्रेनों में सीटों की मारामारी शुरू हो गई है। दिल्ली जाने वाली एसी एक्सप्रेस की वेटिंग जहां 286 पहुंच गई है।
विज्ञापन


वहीं मुम्बई की वीआईपी गाड़ी पुष्पक एक्सप्रेस में वेटिंग का आंकड़ा 164 पार हो गया है। 21 मार्च को होली है। लखनऊ के  हजारों लोग दिल्ली व मुम्बई से आए लोगों की वापसी का सिलसिला 23 मार्च से शुरू होगा। लोगों ने वापसी के टिकट करवाने शुरू कर दिए हैं।


 

दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग काफी

- फोटो : डेमो
इसमें लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग काफी है। एसी एक्सप्रेस(12429) से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की 23, 24 व 25 मार्च को थर्ड एसी में वेटिंग 163, 286 व 19 है। जबकि सेकेंड एसी वेटिंग 93, 99 व 18 है।

वहीं लखनऊ मेल(12229) में इन्हीं तारीखों पर स्लीपर की वेटिंग क्रमश: 88, 196 व 27 और थर्ड एसी में 94, 149 व 30 हो गई है। काशी विश्वनाथ में 23, 24 व 25 मार्च को स्लीपर में वेटिंग 42, 75 है। 


 

31 तक बढ़ा ट्रेनों का कैंसिलेशन

- फोटो : डेमो
31 तक बढ़ा ट्रेनों का कैंसिलेशन
कोहरे के नाम पर रेलवे ने जो ट्रेनें 15 फरवरी तक कैंसिल की थीं, उनका निरस्तीकरण 31 मार्च  तक बढ़ा दिया गया है। इससे हजारों यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।

उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से दर्जनों ट्रेनों को कोहरे के नाम पर कैंसिल कर दिया गया था। इसमें जम्मू, पंजाब की ओर जाने वाली गाड़ियां शामिल थीं। इन ट्रेनों को रेलवे ने 15 फरवरी तक निरस्त किया था, अब जब रेल यात्रियों ने ट्रेनों का निरस्तीकरण पूरा होने के बाद आगे की तिथियों में रिजर्वेशन करवा रखे थे, उन्हें निरस्तीकरण बढ़ने से झटका लगा है। हजारों पैसेंजर परेशान होने तय हैं। 

शताब्दी में खाली है सीटें

- फोटो : डेमो
शताब्दी एक्सप्रेस से यात्रियों का मोहभंग हो रहा है। तीन दिन वेटिंग के बाद शताब्दी में बम्पर सीटें खाली हैं, जबकि दिल्ली जाने वाली दूसरी गाड़ियों में वेटिंग चल रही है।

दरअसल, शताब्दी एक्सप्रेस में फ्लैक्सी प्राइसिंग लागू है, जिससे हर दस प्रतिशत सीटों के टिकट बिकने पर किराया बढ़ जाता है और अधिकतम किराया करीब पंद्रह सौ रुपये तक पहुंच जाता है।

इससे शताब्दी में सीटें खाली रह जाती हैं। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 12003 शताब्दी एक्सप्रेस में नौ, दस व 11 फरवरी को वेटिंग हैं। यह क्रमश: 66, 124 व 75 है।

12 से  23 फरवरी तक शताब्दी में बम्पर सीटें खाली हैं। जो क्रमश: 223, 500, 336, 275, 371, 41, 539, 642, 462, 700, 629 व 610 सीटें खाली हैं। वहीं दूसरी ओर 12229 लखनऊ मेल में 12, 13 व 14 फरवरी को वेटिंग क्रमश: 52, 18 व 55 है। 
विज्ञापन

हवाई किराया भी बढ़ना शुरू

डेमो
लखनऊ से दिल्ली व मुम्बई जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए भी वापस लौटना कम खर्चीला नहीं होगा। दरअसल, हवाई किराया अभी बढ़ना शुरू हो गया है, जो होली के आसपास आठ से दस गुना तक होने की आशंका जताई जा रही है।

लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइटों का किराया जहां दो हजार रुपये से सात हजार तक पहुंच गया है। लखनऊ से मुम्बई का किराया चार से बारह हजार के बीच पहुंच गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें