करीब 3.64 करोड़ गरीब परिवारों की महिलाओं को दो किस्तों में 20 हजार रुपये देने का प्रस्ताव भाजपा के चुनावी दांव का अहम हिस्सा बन सकता है। आर्थिक मदद सीधे महिलाओं तक पहुंचाकर सरकार के साथ उनका जुड़ाव मजबूत करने की रणनीति है। इसके अलावा हिंसा और अपराध पीड़ित महिलाओं को 15 लाख रुपये तक सहायता, मिशन शक्ति, कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन व सामूहिक विवाह योजना के जरिये सुरक्षा तथा सामाजिक सम्मान का संदेश देने की तैयारी है।
यूपी भाजपा चुनाव की तैयारियों में।
- फोटो : यूट्यूब
मध्य प्रदेश की लाडली बहना, महाराष्ट्र की लाडकी बहीण, झारखंड की मंईयां सम्मान और बंगाल की लक्ष्मी भंडार जैसी योजनाओं ने महिला मतदाताओं को चुनावी राजनीति के केंद्र में ला दिया है। इन राज्यों में महिला केंद्रित आर्थिक योजनाओं के प्रभाव ने यूपी में भी बड़े पैकेज की जरूरत को बढ़ाया है।
विपक्ष के जातीय समीकरणों की काट
भाजपा महिला सुरक्षा, सम्मान, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सरकारी सहायता को मुद्दा बनाकर सपा के पीडीए समेत विपक्ष के जातीय समीकरणों के सामने लाभार्थी महिलाओं का नया आधार खड़ा करना चाहती है।