फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटीः काउंसलिंग में सीटों का आवंटन शुरू, ऑनलाइन जमा होगी सीट कंफर्मेशन फीस

Wed, 07 Oct 2020 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में नए सत्र 2020-21 में स्नातक प्रवेश के लिए चल रही ऑनलाइन ऑफ कैंपस काउंसिंलिंग प्रक्रिया में मंगलवार को कुछ कोर्सों में सीट आवंटन परिणाम जारी किया गया। अन्य का बुधवार व गुरुवार को घोषित होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार मुताबिक विद्यार्थियों द्वारा भरे गए विकल्प के अनुसार लविवि व कॉलेजों के लिए मंगलवार को शास्त्री, बीसीए, बीवीए, बीएफए, बीजेएमसी व बीएससी एग्रीकल्चर का पहले चरण का सीट एलॉटमेंट का परिणाम जारी किया गया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि इसी क्रम में सात अक्तूबर को बीबीए, बीएलएड, बीवोक, बीकॉम, एलएलबी फाइव ईयर और आठ अक्तूबर को बीए ऑनर्स व बीए का सीट एलॉटमेंट जारी होगा। उन्होंने बताया कि बीसीए, बीवीए, बीएफए, बीजेएमसी, बीएससी (कृषि) के विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों के लिए सीट आवंटन परिणाम  अभ्यर्थियों के लॉगिन पर उपलब्ध करा दिया गया है।

जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की गई है, उन्हें अनलॉक पोर्टल के माध्यम से सीट कन्फर्मेशन शुल्क जमा करना होगा। फीस का विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। सीट कन्फर्मेशन फीस केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से 8 से 12 अक्तूबर तक जमा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपग्रेडेशन और दूसरे आवंटन का परिणाम 14 अक्तूबर को

उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को अपनी पहली पसंद की सीट नहीं मिली है, वे अपग्रेडेशन का विकल्प चुन सकते हैं। अपग्रेडेशन और दूसरे आवंटन का परिणाम 14 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को कॉलेजों में सीटें आवंटित की गई हैं और उन्होंने सीट कंफर्मेशन की फीस जमा कर दी है।

उनका विवरण लखनऊ विश्वविद्यालय के यूडीआरसी पोर्टल पर कॉलेज के लॉगिन पर उपलब्ध होगा।  उन्होंने  अभ्यर्थियों को सुझाव दिया कि वे आगे की प्रक्रिया की अपडेट जानकारी के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के काउंसलिंग पोर्टल अनलॉक व विश्वविद्यालय की वेबसाइट lkouniv.ac.in देखते रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें