फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर में पलटने से बची सियालदह एक्सप्रेस, पटरी टूटी होने के चलते डिरेल हुआ इंजन

Thu, 14 Jun 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पटरी से उतरा ट्रेन का इंजन और उसे दुरुस्त करते रेलवे कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिले में अकबरपुर रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार तड़के तीन बजे के करीब सियालदह एक्सप्रेस (3152 डाउन) बेपटरी हो गई। ये हादसा पटरी टूटी होने के कारण हुआ। ट्रेन के डिरेल होते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। वहीं, सूचना पर रेलवे अफसरों के भी होश उड़ गए। इंजन बदलकर यात्रियों से भरी गाड़ी के डिब्बों को किसी तरह अकबरपुर रेलवे स्टेशन तक लाया गया। इसके बाद ट्रेन को फैजाबाद के रास्ते रवाना किया गया।
विज्ञापन


इस घटना से फैजाबाद-वाराणसी वाया अकबपुर रूट की कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं, रेल की पटरी पूरी तरह टूट गई है। फैजाबाद से अफसरों और टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची है। अफसरों का कहना है कि पटरी को दुरुस्त करने में कई घंटे लगेंगे।

उधर, कई घंटे ट्रेन खड़ी रहने से भरी गर्मी में यात्री भी परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक जियालाल ने बताया कि पटरी की मरम्मत का काम चल रहा है। कम से कम चार से पांच घंटे इसमें लगेंगे। फिलहाल इंजन बदलकर ट्रेन को अकबरपुर से फैजाबाद रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें