फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी एसयूवी, हादसे में एसडीएम घायल

Wed, 05 Jul 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे में घायल एसडीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ से फैजाबाद लौट रहे एसडीएम सदर की एसयूवी बुधवार सुबह हाईवे पर खड़े एक ट्रक से भिड़ गई। इसमें एसडीएम घायल हो गए।
विज्ञापन


उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनका सिर फट गया है। जबकि ड्राइवर व गनर भी मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। डॉक्टरों के अनुसार एसडीएम की हालत स्थिर है।

जिले की सदर तहसील के उपजिलाधिकारी रवि प्रकाश श्रीवास्तव सुबह अपनी एसयूवी से फैजाबाद आ रहे थे। लखनऊ हाईवे पर अचानक उनकी कार रौनाही टोल प्लाजा के निकट खड़े एक ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में एसडीएम के सिर में चोट आई, जबकि उनके ड्राइवर व गनर भी मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची रौनाही पुलिस ने तत्काल एसडीएम को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां उन्हें भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। एसडीएम की हालचाल लेने के लिए दिनभर प्रशासनिक अफसरों का तांता लगा रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें