जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा के लाफ्टर शो के स्क्रिप्ट राइटर केरा सिंह उर्फ रामाभिषेक को यूपी एसटीएफ ने मुंबई में गिरफ्तार कर लिया। आजमगढ़ में डबल मर्डर के एक मामले में पिछले सात वर्ष से वह वांछित चल रहा था।
उस पर 30 हजार रुपये का इनाम भी था। मुंबई में यह रोहित सिंह के नाम पर रहकर बॉलीवुड में किस्मत आजमा रहा था।
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि आजमगढ़ के थाना-मेहनाजपुर में केरा सिंह के बाबा स्वर्गीय विभूति नारायण सिंह गांव के स्कूल में मैनेजर थे।