फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में नर्सिंग भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा 7 सितंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डाॅ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में नर्सिंग भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा सात सितंबर को होगी। इसमें सफल रहने वाले अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा देंगे। संस्थान ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

लोहिया संस्थान में नर्सिंग के 665 और 200 अन्य पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। इनके लिए करीब 50 हजार आवेदन आए हैं। सात सितंबर को सुबह नाै से 11 बजे के बीच स्क्रीनिंग परीक्षा होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 7:30 बजे रिपोर्ट करना होगा। यह परीक्षा प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों पर होगी। वहीं, मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थी कम होने पर सिर्फ लखनऊ या फिर अन्य प्रमुख शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से नर्सिंग भर्ती में पहले चरण में स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके बाद अगले चरण में मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें