फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कैसरबाग में झोंकी पूरी ताकत, 4000 परिवारों की हुई स्क्रीनिंग

Sat, 09 May 2020 05:13 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ के कैसरबाग में स्वास्थ्य विभाग ने पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को दो नए मरीज मिलने के बाद इलाके में 40 सैंपल लिए, जबकि पूरे शहर में कुल 105 नमूने लिए गए।
विज्ञापन


इस दौरान विभाग की 55 टीमों ने 4000 परिवारों की  स्क्रीनिंग की। कैसरबाग में तीन अप्रैल को 3 मरीज मिले थे। इनमें दो सब्जी विक्रेता व एक किराना कारोबारी था। किराना कारोबारी के चार परिजन भी पॉजिटिव पाए गए।

अब इसी कारोबारी के संपर्क में आए फतेहगंज गल्ला मंडी का युवक पॉजिटिव मिला है। कैसरबाग के ही मछली मोहाल में पांच अप्रैल को 13 साल की बच्ची और उसके परिवार के पांच लोग व एक पड़ोसी पॉजिटिव मिला था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

कैसरबाग में हर मरीज के परिजन के लिए गए सैंपल

तीन अप्रैल को राजधानी में लिए 150 सैंपलों में से 80 इसी इलाके के थे। चार को लिए 95 सैंपलों में से 70 कैसरबाग व मछली मोहाल के थे। पांच को 103 सैंपलों में से 70 कैसरबाग व मछली मोहाल के थे।

इनमें मछली मोहाल से छह मरीज मिले। सात को लिए 100 सैंपल में 50 इसी इलाके के थे। पॉजिटिव मिला सब्जीवाला यहीं का निकला। शुक्रवार को उसके परिवार के पांच और उसके पड़ोस में रहने वाले सात लोगों के सैंपल लिए गए।

फतेहगंज गल्ला मंडी में पॉजिटिव मरीज के परिवार के सात लोगों के सैंपल लिए गए। कैसरबाग में पॉजिटिव मिले हर मरीज के परिजन के सैंपल लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पड़ोसियों व उनके संपर्क में आए लोगों के नमूने लिए गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें