लखनऊ के कैसरबाग में स्वास्थ्य विभाग ने पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को दो नए मरीज मिलने के बाद इलाके में 40 सैंपल लिए, जबकि पूरे शहर में कुल 105 नमूने लिए गए।
इस दौरान विभाग की 55 टीमों ने 4000 परिवारों की स्क्रीनिंग की। कैसरबाग में तीन अप्रैल को 3 मरीज मिले थे। इनमें दो सब्जी विक्रेता व एक किराना कारोबारी था। किराना कारोबारी के चार परिजन भी पॉजिटिव पाए गए।
अब इसी कारोबारी के संपर्क में आए फतेहगंज गल्ला मंडी का युवक पॉजिटिव मिला है। कैसरबाग के ही मछली मोहाल में पांच अप्रैल को 13 साल की बच्ची और उसके परिवार के पांच लोग व एक पड़ोसी पॉजिटिव मिला था।