फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉयलेट में निकला बिच्छू, घायल हुई महिला पैसेंजर

Fri, 16 Aug 2013 01:32 PM IST
लखनऊ/निशांत यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी बरेली एक्सप्रेस के एसी बी-1 कोच में उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया जब कोच के टॉयलेट में एक बिच्छू आ गया।
विज्ञापन


इस दौरान एक महिला घायल हो गई। यह घटना रात तीन बजे की है, उस वक्त ट्रेन फैजाबाद में थी।

सूत्रों के मुताबिक गाड़ी नंबर 14235 सिटी एक्सप्रेस वारणसी से लखनऊ आ रही थी। करीब तीन बजे एक महिला टॉयलेट गई और बिच्छू-बिच्छू चिल्लाने लगी। महिला इतनी ज्यादा घबरा गई कि टॉयलेट में ही गिर पड़ी।

इस दौरान कमोड टूट गया और महिला को चोटें भी आ गईं। इधर दूसरे पैसेंजर्स उसकी आवाज सुनकर टॉयलेट तक पहुंचे। महिला ने दरवाजा खोला और आपबीती सुनाई। लोगों ने बिच्छू को काफी देर तक ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसेंजर्स ने कंट्रोल रूम को फोन कर उसी वक्त शिकायत दर्ज करा दी। सुबह लगभग सात बजे ट्रेन लखनऊ पहुंची जहां स्टाफ ने काफी देर तक बिच्छू को ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला।

यह भी आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है वह कॉकरोच हो जिसे महिला ने बिच्छू समझ लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें