बाइक सवार को बचाने में स्कूटी चालक ने लगाया ब्रेक, पत्नी की गिरकर मौत
लखनऊ। गुडंबा में रविवार को सड़क हादसे में सआदतगंज के करीमगंज निवासी शकीला बानो (50) की मौत हो गई। गनीमत रही कि उनके पति विक्की बाल-बाल बच गए। हादसे के वक्त विक्की हेलमेट लगाए हुए थे। शकीला ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। अगर हेलमेट लगाया तो उनकी जान बच सकती थी।
जरदोजी कारीगर विक्की रविवार सुबह पत्नी शकीला के साथ स्कूटी से बाराबंकी में कुर्सी रोड पर रहने वाले रिश्तेदार से मिलने गए थे। शाम को दोनों लौट रहे थे। शाम 4.30 बजे गुडंबा के बेहटा में अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के लिए विक्की ने स्कूटी में ब्रेक लगाया। इस कारण स्कूटी अनियंत्रित हो गई और शकीला सिर के बल सड़क पर जा गिरीं। उनका सिर फट गया। विक्की ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
बाइक सवार को बचाने में स्कूटी चालक ने लगाया ब्रेक, पत्नी की गिरकर मौत