फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसाः चिनहट के मल्हौर पुल पर स्कूटी-बाइक टकराईं, 12 फीट से गिरे दो बच्चे

Thu, 12 Mar 2020 11:28 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पड़ा वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिनहट के मल्हौर पुल पर बुधवार देर शाम स्कूटी-बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी में बैठा शिवांशु (7) और बाइक में बैठी शिवानी यादव (12) नीचे गिर पड़े जबकि उनके परिवारीजन चोटिल हो गए। हादसे से चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


राहगीरों से सूचना पाकर आई पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई, जहां से उन्हें लोहिया अस्पताल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर क्षितिज त्रिपाठी का कहना है कि हादसा पुल पर चढ़ते वक्त करीब 12 फीट की ऊंचाई पर हुआ। अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत खतरे से बाहर है। हादसा कैसे हुआ? इसकी जांच की जा रही है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि आशियाना के बंगला बाजार निवासी गोविंद देर शाम करीब साढ़े सात बजे स्कूटी से पत्नी अंजू व बेटे शिवांशु को लेकर चिनहट के लौलाई गांव निवासी परिचित से होली मिलने जा रहे थे। वह मल्हौर ओवरब्रिज पर चढ़े ही थे कि बाइक सवार से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक लौलाई के पुसूपुरवा का दिनेश यादव का बेटा 16 वर्षीय शिवा यादव चला रहा था जबकि उसकी बहन शिवानी (12) पीछे बैठी थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवांशु व शिवानी उछलकर पुल से नीचे गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुल से नीचे गिरे बच्चों के सिर पर चोटें आई हैं।

पुल के नीचे लहूलुहान पडे़ बच्चों व ऊपर घायल अवस्था में कराह रहे उनके परिवारीजनों को सीएचसी ले जाया गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि शिवा की बहन शिवानी की तबीयत खराब है। वह उसे डॉक्टर को दिखाने के लिए जा रहा था तभी हादसा हो गया।

अस्पताल पहुंचे शिवानी के ग्राम प्रधान चाचा उमेश समेत अन्य परिवारीजनों ने हादसे के बारे में जानकारी ली। हालांकि, दोनों वाहनों की टक्कर आमने-सामने हुई थी या दोनों वाहन अगल-बगल चलते वक्त टकराए थे? इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर ने बताया कि वह मौके पर पहुंचे तो दोनों वाहन की दिशा एक ही थी। घायलों से बातचीत के बाद इसका पता चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें