फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को साइंस से कराया रूबरू

Wed, 21 Aug 2013 10:37 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद ने मंगलवार को जुबिली इंटर कॉलेज में विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन


इस दौरान बच्चों को विज्ञान व पर्यावरण से जुड़े विभिन्न विशेषज्ञों ने रोचक जानकारियां दीं और प्रकृति को हो रहे नुकसान व हालात के बारे में बताया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिषद के संयुक्त निदेशक आईडी राम रहे। मुख्य वक्ता वीके जोशी ने बताया कि पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व जल की वजह से ही संभव हुआ है।
विज्ञापन


प्रकृति ने पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था की थी लेकिन हमने उसे संजीदगी से नहीं लिया जिसकी वजह से पीने के पानी की कमी से जूझना पड़ रहा है।

आंचलिक विज्ञान नगरी से एजुकेशन ऑफिसर कार्तिकेय चटर्जी और रामकुमार ने कई प्रयोगों के जरिए विज्ञान के सिद्धांतों से बच्चों को रूबरू करवाया।

इस दौरान हुई पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता में कुमारी सुमिता, हिना, नमिता तिवारी, कुशल कुमार, तारिक अजीज, साक्षी वर्मा, श्यामसुंदर गुप्ता, प्रियंका वर्मा और गौरव मिश्रा विजेता बने।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें