एसकेडी एकेडमी के निदेशक डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि 9वीं, 11वीं के छात्रों को दो नवंबर से बुलाया जाएगा। कक्षा 10 और 12 के लिए करीब 90 प्रतिशत तक अभिभावकों की सहमति मिल गई है। लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस के संस्थापक प्रबंधक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि सोमवार से कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को बुलाया जा रहा है। 50 प्रतिशत तक अभिभावकों ने सहमति दे दी है।
केवी में अभिभावकों की सहमति कम
यूपी बोर्ड ओर सीबीएसई के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 से 12 की कक्षाएं चलेंगी। राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में 1110 में से 480 छात्रों के अभिभावकों ने सहमति दी है। राजकीय हुसैनाबाद में 700 में से 501, राजकीय निशातगंज में 470 में से 160, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहमीना में 750 में से 200 और अमीनाबाद इंटर कॉलेज में 1100 में से 300 छात्रों के अभिभावकों ने सहमति दी है। केवी गोमती नगर के प्रधानाचार्य डॉ. सीबीपी वर्मा ने बताया कि 4000 छात्रों में से महज 150 के अभिभावकों ने ही सहमति दी है। केवी अलीगंज में भी पांच से छह प्रतिशत अभिभावकों ने ही सहमति दी है।
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सर्वेश गोयल ने बताया कि उनका स्कूल दो नवंबर से खुलेगा। इससे पहले अभिभावकों के साथ वर्चुअल बैठक भी होगी। अवध कॉलेजिएट, पायनियर मोंटेसरी, वरदान इंटरनेशनल एकेडमी, लामार्ट गर्ल्स, लामार्ट बॉयज समेत कई स्कूल अगले महीने खोलने का विचार कर रहे हैं। एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल ने भी बताया कि उनके संगठन के बैनर तले भी काफी स्कूल अगले महीने से खुलेंगे।