फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज खुलेंगे विद्यालय, शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य

Fri, 31 Oct 2025 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को सभी सरकारी स्कूल खुलेंगे। इस मौके पर पटेल जयंती से जुड़े कार्यक्रम होंगे। सभी शिक्षकों की समय से उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन

बीएसए राम प्रवेश न बताया कि सभी परिषदीय स्कूलों में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसकी फोटो प्रधानाध्यापकों को बीईओ के मोबाइल पर भेजनी होगी। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में वाद विवाद व भाषण प्रतियोगिता होगी और रैली निकाली जाएगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने मंडल के सभी जिलों के विद्यालयों में पटेल जयंती मनाने का निर्देश दिया है। इसकी फोटो भी भेजनी होगी। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार कहा कि राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय से विद्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने के विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें मंडल छह जनपदों में लखनऊ, हरदोई,सीतापुर,लखीमपुर खीरी, उन्नाव,रायबरेली की निगरानी होगी।

बिना भोजन के बच्चे न लौटें
कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को मध्याह्न भोजन भी रोजाना की तरह निर्धारित समय पर परोसने के आदेश दिए गए हैं। बीएसए ने बताया कि बीईओ पूरे कार्यक्रम की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें