फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीएसए के निरीक्षण में बंद मिले विद्यालय

Fri, 27 Sep 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। हरिहरपुर रानी क्षेत्र के विद्यालयों का शुक्रवार को बीएसए ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें दो विद्यालय बंद मिले जबकि एक विद्यालय में प्रधानाध्यापक नदारद मिले। इस पर बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

हरिहरपुर रानी क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण करने पहुंचे बीएसए अजय कुमार को उच्च प्राथमिक विद्यालय गोड़पुरवा 8:45 बजे बंद मिला। यहां पर तैनात प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार श्रीवास्तव, सहायक शिक्षक जान मोहम्मद, शशिप्रभा पाठक, शिक्षामित्र दद्दन यादव सहित कोई भी उपस्थित नहीं था। प्राथमिक विद्यालय भलुहिया 10:25 बजे बंद मिला।
यहां तैनात प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह सहित कोई भी शिक्षक व कर्मी उपस्थित नहीं मिला जबकि प्राथमिक विद्यालय पुरैनिया पहुंचे बीएसए को 11:45 बजे यहां तैनात प्रधानाध्यापक राजेश कुमार वर्मा एक दिन पहले ही उपस्थिति बनाकर नदारद मिले। यहां सहायक शिक्षक वैशाली व शिक्षामित्र लवंगी देवी मौजूद मिली। इस पर बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें