फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हत्या की कोशिश व लूट के मामले का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Sep 2024 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। घर में युवक की गला कसकर हत्या की कोशिश और बाइक व मोबाइल लूटने के मामले में मोहनलालगंज पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट का मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आलोक रॉय के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रामबख्शखेड़ा गांव का सुनील है। मामले में पहले ही अन्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इनके खिलाफ पीड़ित की बहन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मोहनलालगंज के रंजीत खेड़ा गांव निवासी देवीशंकर एक दिसंबर की रात घर पर अकेले थे। घर में नगराम निवासी मघई, सुनील अपने दो साथियों के साथ उनके घर पहुंचे थे। यहां नशे में उनका देवीशंकर से विवाद हो गया था। आरोपियों ने मिलकर देवीशंकर को पहले डंडे से पीटा था। फिर रस्सी से उनका गला कस दिया था। पीड़ित के बेहोश होने पर उन्हें मरा समझकर आरोपी उनकी बाइक व मोबाइल फोन लूटकर भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें