फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Closed:  भारी बारिश के चलते यूपी में स्कूल बंद, यहां जारी हुआ आदेश; पढ़ें पूरा अपडेट

Tue, 18 Aug 2026 10:06 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

School Closed News: यूपी में भारी बारिश का क्रम जारी है। इसके चलते जिला प्रशासन ने स्कूल बंद का एलान किया है। बहराइच में आदेश जारी हो गया है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
School Closed - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए बहराइच और रायबरेली जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश कक्षा 01 से लेकर 08 तक के बच्चों पर प्रभावी होगा। 
विज्ञापन


सूबे में हो रही जोरदार बारिश के बीच मानसूनी बारिश का जोर 19 अगस्त से और बढ़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 19 से 23 अगस्त तक यानी इस पूरे हफ्ते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 20 और 21 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

प्रदेश में कुल 398.6 मिमी बारिश हुई

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 17 अगस्त तक प्रदेश में कुल 398.6 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 496.3 मिमी होनी चाहिए थी। यानी, अब तक बारिश सामान्य से 20 प्रतिशत कम है। पूर्वी यूपी में कमी 27 प्रतिशत और पश्चिमी यूपी में आठ प्रतिशत है। अगले सप्ताह बारिश इस कमी को कुछ हद तक पूरा कर सकती है।

आज इन जिलों में है भारी बारिश की चेतावनी

चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आस पास के क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें