फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साइकिल को टक्कर मार दुकान से टकराई स्कूली वैन, आठ बच्चे चोटिल

विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कूली वैन।
विज्ञापन

विज्ञापन

काकोरी। पारा के मुजफ्फरखेड़ा गांव के पास मंगलवार सुबह सेंट मैरी इंटर कॉलेज की वैन के सामने अचानक साइकिल सवार छात्रा आ गई। उसे बचाने में चालक ने वैन बाईं तरफ मोड़ दी। हालांकि, फिर भी साइकिल से टक्कर हो गई और फिर वैन दुकान से जा टकराई।



हादसे में वैन सवार सात बच्चे चोटिल हो गए। साइकिल सवार छात्रा को मामूली चोटें आईं। ग्रामीणों ने वैन चालक की पिटाई की। पुलिस ने उसे भीड़ से बचाया। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार वर्मा के मुताबिक वैन चालक तौहीद को पकड़ लिया गया है। हालांकि, अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन




रफ्तार में थी वैन, भड़के ग्रामीण

ग्रामीणों के मुताबिक वैन के काफी रफ्तार में होने से चालक उस पर नियंत्रित नहीं रख सका। टक्कर से वैन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उसका शीशा भी टूट गया।



सहमे बच्चे बोल नहीं पा रहे थे



दुर्घटना से मासूम सहम उठे। ग्रामीणों ने उन्हें वैन से निकालकर घरवालों के बारे में पूछा तो वे सही से बोल तक नहीं पा रहे थे। थोड़ी देर बाद सामान्य होने पर परिजनों के मोबाइल नंबर बताएं। वैन सवार कक्षा छह के जैन, पांचवीं में पढ़ने वाली उसकी बहन जारा, तीसरी की अमितांशी बच्चन, एलकेजी के आरुष, कक्षा दो की स्वास्तिका, नर्सरी की अनुपमा मौर्या और दूसरी कक्षा की इशिका को चोटें आईं। साइकिल सवार गर्वंमेंट गर्ल्स कॉलेज की छात्रा सलोनी को भी चोट लगी। राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। तीन बच्चों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। बाकी बच्चे पहले ही घर चले गए।
विज्ञापन




सामने आई ड्राइवर की लापरवाही

ड्राइवर ने न तो खुद सीट बेल्ट लगाई और न ही आगे बैठे दो बच्चों को सीट बेल्ट लगवाई। इसके अलावा वैन की रफ्तार भी अधिक थी। पड़ताल में पता चला कि हादसे का शिकार हुई स्कूली वैन रोजाना सुबह दो चक्कर लगाती है। हादसा हुआ तब तौहीद दूसरे राउंड में बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। ऐसे में देर न हो, इसके लिए तेजी से वैन चला रहा था। शहर के तमाम स्कूली वाहन रोजाना कई चक्कर लगाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें