जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गिरते पारे की वजह से कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों को सुबह नौ बजे के बाद खोलने के निर्देश दिए।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि अगर स्कूल सुबह नौ बजे से पहले खुले मिले तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस साल नवंबर में ही सर्दी शुरू हो गई है।
सुबह-सुबह उठने में बच्चों को तकलीफ होने लगी है। परिषदीय स्कूलों के खुलने का समय सुबह 10 बजे से किया जा चुका है लेकिन ज्यादातर निजी स्कूलों के खुलने का समय सुबह साढ़े सात से आठ बजे के बीच है।
पढ़ें- नवंबर की सबसे सर्द सुबह में ठिठुरे शहरी
ऐसे में इनमें पढ़ने वाले बच्चों की तबीयत बिगड़ने का खतरा है। इसलिए सभी स्कूलों के खुलने का समय सुबह नौ बजे के बाद कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए।
रातों को घने कोहरे ने दस्तक दे दी है। दिन के अधिकतम और न्यूनतम पारे में भले ही मामूली उतार-चढ़ाव जारी हो, लेकिन रात में ठंड बढ़ने लगी है।
शनिवार को धूप खिलने के चलते दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 27.1 डिग्री रिकार्ड हुआ जबकि, न्यूनतम पारा सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
और खबरों के लिए यहां आएं