फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर ने मासूम बच्चों के साथ किया गंदा काम, थाने में हंसकर कुबूल किया जुर्म

Wed, 30 Aug 2017 03:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी टीचर न‌िर्भय शुक्ला
विज्ञापन
लखनऊ में स्कूल टीचर की शर्मनाक हरकत सामने आई है। दरिंदा टीचर स्कलू और ट्यूशन में बच्चों के साथ कई दिनों से अश्लील हरकतें कर रहा था। आज खुलासा होने पर टीचर को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुडंबा के पूर्वांचल नगर के एक स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर निर्भय शुक्ला घर पर भी ट्यूशन पढ़ाता था। उसके यहां पढ़ने वाले केजी के साढ़े तीन साल के बच्चे की मां ने मालिश करने के ल‌िए उसके कपड़े उतारे तो उसे कुछ निशान दिखाई दिए। 

मां ने बच्चे से पूछा तो उसने जो बताया उसे सुनकर मां के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। गुस्साए घरवालों ने टीचर के साथ मारपीट की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसी दौरान वहां पहुंचे और अभिभावकों ने भी बताया क‌ि उनके बच्चों ने टीचर की गलत हरकतों के बारे में घर पर बताया था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है क‌ि थाने ले जाने पर जब उससे इस बारे में पूछा गया तो वह हंसने लगा। इसके बाद इसने कुबूला क‌ि हां काम तो गलत क‌िया है लेक‌िन माफ कर दो। टीचर के ख‌िलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें