फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो छात्रों ने रची खुद के अपहरण की कहानी, पुलिस को भी टहला दिया, फिर सामने आई हकीकत

Tue, 09 Jul 2019 04:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के सआदतगंज इलाके में सोमवार को एक निजी स्कूल के दो छात्रों द्वारा डांट से बचने के लिए खुद के अपहरण की झूठी कहानी रचने का मामला सामने आया है। पहले तो दोनों पुलिस को टहलाते रहे, लेकिन बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर हकीकत बयां कर दी।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर महेश पाल सिंह के मुताबिक, इलाके रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उनका 15 साल का बेटा मोअज्जमनगर में एक निजी स्कूल से नौवीं का छात्र है और पढ़ाई में कमजोर है। सुबह करीब 11.30 बजे वह घर लौटा तो उससे पूछताछ की गई।

उसने बताया कि वह कक्षा छह में पढ़ने वाले बच्चे के साथ स्कूल जा रहा था। स्कूल के पास वैन सवार पांच लोगों ने दोनों को जबरदस्ती बैठा लिया और काफी देर तक घुमाते रहे। कार जब बालागंज के पास पहुंची तो दोनों ने वैन का शीशा तोड़कर शोर मचाया और कूदकर बाहर निकल गए। इसके बाद बदमाश घबराकर वैन छोड़कर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें