राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग शहरों में सीबीआई ने मंगलवार को छापेमारी की। सीबीआई ने दिल्ली में भ्रष्टाचार, अपराध और हथियारों की स्मगलिंग से जुड़े 30 केस दर्ज किए है। जिसके चलते 19 राज्यों में करीब 110 स्थानों पर छापेमारी की गई।
सीबीआई ने दिल्ली, भरतपुर, मुंबई, चंडीगढ़, जम्मू, श्रीनगर, पुणे, जयपुर, गोवा, कानपुर, रायपुर, हैदराबाद, मदरै, कोलकाता, राउरकेला, रांची, बोकारो और लखनऊ में छापेमारी की।
इसके अलावा उत्तराखंड, उड़ीसा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और बिहार में छापेमारी की।