लखनऊ। गुडंबा के रिंग रोड स्थित बाइक शोरूम के सामने बुधवार सुबह सीमांत नगर कल्याणपुर निवासी लखन (55) के स्कूली रिक्शे में पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। लखन रिक्शा लेकर 22 फीट गहरे नाले की बाउंड्री तोड़ते हुए उसमें गिर गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस व नगर निगम के कर्मचारियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद उनके शव को नाले से निकला।
इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लखन सीएमएस इंदिरानगर के बच्चों को स्कूल लाने व ले जाने का काम करते थे। रोज की तरह सुबह करीब 5:30 बजे वह स्कूल जाने के लिए रिक्शा लेकर निकले थे। करीब छह बजे रिंग रोड पर बाइक शोरूम के सामने उनका रिक्शा नाले की बाउंड्री वॉल को तोड़ता हुआ नाले में गिर गया। सुबह करीब आठ बजे बाइक शोरूम में काम करने वाले पप्पू ने नाले बाउंड्री टूटी देखी। पास जाकर देखा तो नाले में रिक्शा और लखन पड़े थे। पप्पू ने मैनेजर अफजल और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रिक्शा चालक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन नाला गहरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। मदद के लिए नगर निगम के कर्मचारियों को बुलाया गया। करीब 11:30 बजे लखन का शव नाले से बाहर निकाला जा सका। इंस्पेक्टर का कहना है कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। लखन के परिवार में पत्नी पुष्पा, बेटा अमन, तीन बेटियां रिमी, सोनम व शिवानी हैं।
सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने
हादसे से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज में भी सामने आया है। इसमें लखन का रिक्शा काफी तेज रफ्तार में नाले की तरफ जाता दिखा और बाउंड्री तोड़ते हुए उसमें गिर गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिक्शे की रफ्तार देकर ऐसा लग रहा है कि पीछे से किसी वाहन की टक्कर हुई है और रिक्शा अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा।
लखन की फाइल फोटो।
लखन की फाइल फोटो।
लखन की फाइल फोटो।
लखन की फाइल फोटो।