लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज में पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाओं के बीच बुधवार को 50 विद्यार्थियों को रोजगार मिल गया। कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान इनका 3.50 लाख से लेकर 6.50 लाख रुपये तक के सालाना पैकेज पर चयन हुआ है।
विप्रो, प्लैनेट स्पार्क, आईपीएच टेक्नोलॉजीज, यूडीकेए सिग्मा ट्रेड विंग्स, क्लोवेक वेल्थ, ईज माय ट्रिप व स्टैंजा लिविंग कंपनी ने साक्षात्कार लिए थे। 6.50 लाख रुपये के सर्वाधिक पैकेज पर प्लैनेट स्पार्क के लिए बीएससी के छात्र श्रेयांश श्रीवास्तव का चयन हुआ है। सिग्मा ट्रेड विंग्स में अंशिका गुप्ता, दीक्षा सिंह, पलक चौहान, पार्थ, समृद्धि त्रिपाठी, संस्कृति गुप्ता, सवनीत कौर, श्यामल रस्तोगी, तान्या सिंह को 1.80 से 2.40 लाख रुपये का सालाना पैकेज में लिया गया है।
इन्हें मिलेगा 2.40 लाख रुपये का पैकेज
अंशिका श्रीवास्तव, देव अथवानी, कृष्णा अग्रवाल।
1.80 लाख के पैकेज पर इनका हुआ चयन
आरजू सिंह, आस्था पराशर, अक्षय त्रिपाठी, अक्षिमा सिंह, अंजली पटेल, अन्वेषा श्रीवास्तव, आस्था भार्गव, भूमिका बोस, चंचल द्विवेदी, गुंजन पुरिया, हिमांशु सिंह, इंशा गुलजार, खुशी रहेजा, कीर्ति राठौर, कृतिका व्यासपाल, लक्ष्मी गुरंग, मिली टंडन, मुस्कान निगम, प्रज्ञा मिश्रा, प्रकृति श्रीवास्तव, रिद्धिमा तिवारी, श्रेयश गौतम, श्रिद्धाली मिश्रा। एमए अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं के बीच इन सभी का प्लेसमेंट हुआ है।
अगले बुधवार को ये कंपनियां आएंगी
जारो एजुकेशन, एचसीएल टेक, टीसीएस, गोदरेज।
कोट........
इन सभी विद्यार्थियों की जॉइनिंग अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं के बाद होगी। इतने बच्चों का चयन कॉलेज के लिए बड़ी उपलब्धि है।
- डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह, प्राचार्य, नेशनल पीजी कॉलेज