सुल्तानपुर में भारी बारिश की आशंका
उधर, सुल्तानपुर में सोमवार को भारी बारिश की आशंका को लेकर प्रशासन सतर्क है। यहां भी कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। खराब मौसम और बारिश को देखते हुए विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है।
बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट
जिलों में बारिश और मौसम की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।