बदलते मौसम और बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने नर्सरी से लेकर 8वीं तक के स्कूल चार दिन तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। मौसम को देखते हुए मंगलवार को जिला प्रशासन ने ये फैसला लिया।
दो दिनों से हो रही बारिश के बाद मौसम के मिजाज को देखते हुए 4 जुलाई तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। 5 जुलाई को रविवार है अब स्कूल सोमवार 6 जुलाई को खुलेंगे।
बीते दो दिन से हो रही बारिश के चलते उमस की संभावना को देखते हुए दो दिन (1 और 2 जुलाई)को स्कूल बंद रहेंगे। वहीं बारिश की संभावना के चलते दो (3 और 4 जुलाई) को भी स्कूल बंद रहेंगे।
9वीं की कक्षाएं 1 जुलाई से अपने समय पर शुरू की जा सकती हैं।