राज्य सरकार ने 9वीं और 10वीं के अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) के विद्यार्थियों को वजीफा देने के लिए मौजूदा आय सीमा को बढ़ाने का फैसला किया है।
अब अगले सत्र से दो लाख रुपये तक सालाना आमदनी वाले परिवारों के बच्चों को इस योजना का लाभ मिलेगा। अभी 30 हजार रुपये सालाना आमदनी वाले परिवारों के विद्यार्थी ही छात्रवृत्ति पाते हैं। नई व्यवस्था लागू होने पर लाखों छात्रों को इसका फायदा होगा।
9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को साल में 720 रुपये छात्रवृत्ति दी जाती है। पिछले साल अन्य पिछड़ा वर्ग के 2 लाख 62 हजार 284 छात्र-छात्राओं को 18.76 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई।
लेकिन, नियमानुसार 30 हजार रुपये से ज्यादा वार्षिक आय वाले पिछड़े वर्ग के परिवारों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जा सकता। नतीजतन बड़ी तादाद में विद्यार्थी योजना के दायरे से बाहर हो जाते हैं।