लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने रविवार को भी स्नातक व परास्नातक कोर्सों की पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया।
इसके अनुसार बीजेएमसी पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच और एमजेएमसी पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 से 28 अप्रैल के बीच सुबह 09 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
वहीं, बीए-बीएससी योगा पहले सेमेस्टर नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 18 से 29 अप्रैल तक, पीजी डिप्लोमा नैचुरोपैथी साइंस एंड योगा की पहले सेमेस्टर की बैक पेपर, छूटे छात्रों व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 18 से 30 अप्रैल तक, एमए-एमएससी योगा पहले सेमेस्टर की नियमित, बैक पेपर व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 18 से 29 अप्रैल तक और पीजी डिप्लोमा इन योगा पहले सेमेस्टर की नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट व छूटे छात्रों की परीक्षाएं 18 से 30 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि बीए ऑनर्स इंग्लिश पहले सेमेस्टर की बैक पेपर, छूटे छात्रों व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 19 से 23 अप्रैल तक, बीए ऑनर्स सब्सिडरी इंग्लिश पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 25 अप्रैल को प्रस्तावित है।
मास्टर ऑफ सोशल वर्क सीबीसीएस पहले सेमेस्टर की परीक्षा 18 से 29 अप्रैल तक, मास्टर ऑफ सोशल वर्क पहले सेमेस्टर की बैक पेपर, इंप्रूवमेंट व छूटे छात्रों की परीक्षाएं 18 से 27 अप्रैल तक, एमए इन पॉपुलेशन एजुकेशन एंड रूरल डेवलपमेंट सीबीसीएस पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 से 29 अप्रैल तक, एमए इन क्रिमनोलॉजी एंड क्रिमिनल जस्टिस एडमिनिस्ट्रेशन सीबीसीएस पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 से 29 अप्रैल तक सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
वहीं, मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ कम्युनिटी मेडिसिन सीबीसीएस पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 से 29 अप्रैल तक, पीजी डिप्लोमा इन सोशल ड्यूटीज एंड ह्यूमन राइटस पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 से 25 अप्रैल तक होंगी।
एमए साइकोलॉजी पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 से 25 अप्रैल तक दोपहर दो से पांच बजे तक , बीपीएड पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 से 29 अप्रैल तक और एमपीएड पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 से 27 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएंगी।
इसी क्रम में एमए-एमआईएच सीबीसीएस पहले सेमेस्टर की नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्रों व इंप्रूवमेंट की परीक्षा 21 से 27 अप्रैल तक और एमए कंपोजिट हिस्ट्री सीबीसीएस पहले सेमेस्टर की नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट व छूटे छात्रों की परीक्षा 19 व 22 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी।
जबकि एमएससी कंप्यूटर साइंस पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 से 25 अप्रैल तक दोपहर दो से पांच बजे तक आयोजित होंगी।
लॉ की परीक्षाएं आज से, कक्षाओं का समय बदला
लखनऊ विश्वविद्यालय की एलएलबी तीन वर्षीय और पांचवर्षीय पाठ्यक्रम की पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। सभी परीक्षाएं शाम की पाली में दोपहर दो से पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी। डीन लॉ प्रो. सीपी सिंह ने बताया कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि क्लास नियमित चलती रहें। उन्होंने बताया कि अब एलएलबी पांचवर्षीय पाठ्यक्रम की चौथे, छठे, आठवें और दसवें सेमेस्टर की कक्षाएं सुबह आठ बजे से और तीन वर्षीय पाठ्यक्रम की चौथे और छठे सेमेस्टर की सुबह नौ बजे से शुरू होंगी। सभी छात्रों को 12:30 बजे तक परिसर खाली करना होगा। परीक्षाओं की समाप्ति पर फिर से पुराने टाइम टेबल, जो पहले से चल रहा था उसके अनुसार कक्षाएं चलेंगी। परीक्षा के दौरान केवल परीक्षार्थी ही कैंपस में रहेंगे।