फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अफवाहों से डर गए, टंकी फुल कराकर ही घर गए

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को शहर के पेट्रोल पंपों पर लगी कतार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाहों लोगों को ऐसा डराया है कि मांग-आपूर्ति का संतुलन धराशायी हो गया है। अफवाहों से डर लोग जो बाइक में 100-200 पेट्रोल ही भरवाते थे, वो भी टंकी फुल कराने लगे। अचानक मांग कई गुना बढ़ने से बृहस्पतिवार को शहर के कई पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया। जिन पंपों पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध था, वहां लंबी कतारें देखने को मिलीं।
विज्ञापन

विकास नगर रिंग सड़क स्थित भरथना फिलिंग स्टेशन बृहस्पतिवार को बंद मिला। कर्मचारियों ने बताया कि बुधवार रात पेट्रोल खत्म हुआ है। टैंकर मंगाया गया है, जो जल्द ही आ जाएगा। विकास नगर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के किशोर फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल-डीजल के लिए लोगों की काफी भीड़ थी। यहां पेट्रोल पंप परिसर के अलावा रिंगरोड मार्ग के किनारे तक वाहनों की कतार देखने को मिली। संचालक अनिल किशोर ने बताया कि लोग अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं। इससे मांग-आपूर्ति का संतुलन बिगड़ा है। सच ये है कि पेट्रोल-डीजल का संकट नहीं है। लोग सुनी सुनाई बातों पर भरोसा कर क्षमता से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवाने लगे हैं। इसी वजह से बहुत से पंपों पर स्टॉक खत्म हो जा रहा है।

00000

जिले में 290 पेट्रोल पंप हैं। दो दिन पहले तक जिले में करीब 10 लाख लीटर तक पेट्रोल-डीजल की बिक्री होती थी। बृहस्पतिवार को खपत दो गुनी हो गई है। ऐसा लोगों के आवश्यकता से अधिक पेट्रोल-डीजल लेने के कारण हुआ है। पेट्रोल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश जारी किए गए हैं। मैंने स्वयं शहर के कुछ पंपों पर पहुंच कर स्थिति देखी है। जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत नहीं होने दी जाएगी। सभी लोग संयम और समझदारी से काम लें।
विज्ञापन

- विशाख जी,
जिलाधिकारी

0000000000

जिले में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : डीएसओ

जिला आपूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में कहीं भी डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। लोग भेड़ चाल में वाहनों की टंकी फुल कराने लगे हैं, जिससे कुछ पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया है। ऐसे में दूसरे पंपों पर भीड़ बढ़ रही है और लोग इसे संकट मान बैठे हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर उन्होंने हजरतगंज, सीतापुर सड़क, अलीगंज, चौक आदि क्षेत्र में पेट्रोल पंपों की जांच की। जिन पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो चुका है वहां भी कंपनी के टैंकर पहुंचने वाले हैं। लोगों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। संयम के साथ पेट्रोल-डीजल भरवाएं।

0000000

कैसरबाग पेट्रोल पंप का नजारा

यहां पंप के बाहर तक लंबी कतारें दिखीं। वाहन चालकों को करीब 30 मिनट के इंतजार के बाद पेट्रोल मिल रहा था। पेट्रोल भराने पहुंचे महेश कुमार ने बताया कि वह कार की टंकी फुल कराने आए हैं। दिव्यांग अतुल कुमार ने बताया कि सभी को पेट्रोल भराते देख मैंने भी टंकी फुल करा ली है। क्या पता गैस की तरह पेट्रोल संकट से भी जूझना पड़े।

000000

तीन की जगह साढ़े चार हजार लीटर बिका पेट्रोल

कैसरबाग पेट्रोल पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी ने बताया कि हर दिन 300 से 350 लोग पेट्रोल भरवाने आते थे। आज शाम तक 500 से ज्यादा लोगों ने पेट्रोल भरवाया है। यहां रोजाना तीन से साढ़े तीन हजार लीटर की खपत है। बृहस्पतिवार को साढ़े चार हजार लीटर पेट्रोल बिक चुका है।

000000

एक के बजाय खप गए तीन टैंकर पेट्रोल

बुद्धा पार्क के सामने बने गोयल एंड कंपनी के पेट्रोल पंप पर सुबह से शाम तक दो टैंकर पेट्रोल खप गया। शाम पांच बजे तीसरे टैंकर का नंबर भी आ गया। कर्मचारियों ने बताया आम दिनों में एक टैंकर ही तेल बिक पाता था, लेकिन बृहस्पतिवार को तीन गुना खपत हुई। डीलर फैज ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। किसी को भी तेल देने से इन्कार नहीं किया जा रहा।

0000000

बंद करने पड़ीं छह में से दो मशीनें

लखनऊ विश्वविद्यालय पेट्रोल पंप पर सुबह ग्राहकों की इस कदर भीड़ जुटी कि दोपहर एक बजे पेट्रोल कम पड़ गया। इसके कारण छह में से दो मशीनों को बंद करना पड़ा। जब पेट्रोल टैंकर आया तो फिर से सभी मशीनों से पेट्रोल व डीजल देने का काम शुरू हुआ। इस पंप के हर मशीन पर पांच से छह कतार चल रही थी।

000000000

दिन में सामान्य, शाम में बढ़ गई भीड़
चारबाग में केकेसी के सामने कंपनी से संचालित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप बृहस्पतिवार दोपहर तक आम दिनों की तरह ही भीड़ थी। लोगों को आसानी से तेल मिल रहा था। कर्मचारियों ने बताया कि दिन के वक्त पेट्रोल पंप पर अमूमन ऐसे ही हालात रहते हैं, लेकिन शाम को भीड़ बढ़ जाती है। बृहस्पतिवार को कुछ ज्यादा ही भीड़ जुट गई।

000000000

लगातार मिल रही आपूर्ति, कोई कमी नहीं

जिले में पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन व भारत पेट्रोलियम अपने डिपो और टर्मिनलों से डीलरों को लगातार आपूर्ति करा रहे हैं। अफवाहों के चलते लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल खरीदकर जमा कर रहे हैं। उपभोक्ता किसी भी तरह के भ्रम में न आएं और तेल के अनावश्यक भंडारण से बचें।
- आलोक त्रिवेदी,
महासचिव, पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन

0000000

मेरा पेट्रोल पंप लखनऊ यूनिवर्सिटी के नजदीक आईटी कॉलेज के पास है। मेरे अधिकांश ग्राहक विद्यार्थी हैं। आम दिनों में मेरे यहां लोग दो पहिया में 50 से 100 रुपये का पेट्रोल डलवाते हैं। बृहस्पतिवार को सभी टंकी फुल करा रहे थे। कुछ ने टंकी भरने के चक्कर में इतना पेट्रोल मांग लिया कि वह बाहर गिरने लगा। आम दिनों की तुलना में बृहस्पतिवार को पांच गुना ज्यादा बिक्री हुई। लोग बेवजह पैनिक हो रहे हैं। सच यही है कि पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है।

- आशीष अग्रवाल,
उपाध्यक्ष, यूपी पेट्रोलियम एसोसिएशन

000000

जिले में 10 गुना ज्यादा बिका पेट्रोल-डीजल

लखनऊ पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में 300 से अधिक पेट्रोल पंप हैं। आम दिनों में इन सभी पंपों पर डीजल और पेट्रोल की औसत बिक्री छह से सात लाख लीटर तक होती है। अफवाहों के चलते बृहस्पतिवार को जिले में करीब 60 लाख लीटर डीजल-पेट्रोल की बिक्री हुई जो सामान्य से 10 गुना ज्यादा है। उनके गोफामऊ स्थित खुद के पेट्रोल पंप पर आम दिनों में दो से ढाई हजार लीटर पेट्रोल-डीजल बिकता है। बृहस्पतिवार रात आठ बजे तक 15 हजार लीटर पेट्रोल-डीजल बिक चुका था।

00000000

फैक्ट फाइल

जिले में विभिन्न कंपनियों के 300 से अधिक पेट्रोल पंप हैं
आम दिनों में औसत छह-सात लाख लीटर पेट्रोल-डीजल की बिक्री होती है।

बृहस्पतिवार शाम तक जिले में करीब 60 लाख लीटर बिक गया पेट्रोल-डीजल।

000000

यहां नहीं दिखी भीड़
महानगर में मंदिर मार्ग पर स्थित पंप पर दोपहर करीब साढ़े बारह बजे स्थिति सामान्य थी। यहां आठ-दस दो पहिया गाड़ी वाले ही पेट्रोल के लिए दो मशीनों पर खड़े थे। वहीं चार पहिया वाली महज तीन गाड़ियां ही थीं।

0000000

लोग सुनने के लिए नहीं हुए तैयार

आईटी कॉलेज के पास दोपहर में समर्थ पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें लग गईं। पंप संचालक लोगों से अपील करते रहे कि सामान्य तरीके से जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल भरवाएं लेकिन लोग सुनने को नहीं तैयार थे। न्यू हैदराबाद निवासी दवा कारोबारी शुभम ने बताया कि अफवाहों के कारण लोग अधिक मात्रा में पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं। छुट्टी का दिन होने से भीड़ और बढ़ गई।

बृहस्पतिवार को शहर के पेट्रोल पंपों पर लगी कतार।- फोटो : संवाद

Next
AU ऐप में पढ़ें