फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 150 कैमरे खंगाले, 48 घंटे में ढूंढ निकाली चोरी हुईं भैंसें

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोहां। दो चोरों ने 19 जुलाई को मोहनलालगंज ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला व उनके पड़ोसी निगोहां के पश्चिम गांव निवासी वंश दीपक अवस्थी की दो भैंसें चुरा लीं। पुलिस ने तत्काल इसकी रिपोर्ट दर्ज करने के साथ जांच के लिए दो टीमें गठित कर दीं। इनमें शामिल पांच पुलिसकर्मी तलाश में जुट गए। 150 कैमरे खंगालने के बाद टीम ने भैंसों को खोज निकाला और एक आरोपी को भी वारदात के 48 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बाराबंकी के मसौली का राजन है। उसका भाई दूबे राज भाग निकला। इनके खिलाफ ब्लॉक प्रमुख के भतीजे अभिषेक ने एफआईआर कराई थी। राजन ने पुलिस को बताया कि भैंसों को बाराबंकी स्लॉटर हाउस में बेचने की फिराक में थे।

पुलिस टीम को किया सम्मानित
मामले में पुलिस टीम की सक्रियता पर ब्लॉक प्रमुख ने उन्होंने इंस्पेक्टर और पूरी टीम को सम्मानित किया। उधर, इलाके के लोगों में चर्चा थी कि पुलिस अन्य मामलों में भी इतनी जल्दी कार्रवाई करे तो अपराध नियंत्रित हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें