फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बदहाल में मिली सफाई, निजी कंपनी पर तीन लाख का जुर्माना

विज्ञापन
निरीक्षण करते अधिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। सफाई में लापरवाही पर नगर निगम ने निजी कंपनी लॉयन एनवायरो पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई रायबरेली रोड स्थित वृंदावन काॅलोनी के कई सेक्टरों में निरीक्षण के दौरान मिली गंदगी और कूड़ा उठान में लापरवाही पर की गई है।
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर के 110 वार्ड में से 33 में सफाई का काम निजी कंपनी लाॅयन एनवायरो को दिया है। जिस पर हर महीने आठ से दस करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं। इसके बाद भी संस्था सफाई कार्य में लापरवाही कर रही है। मंगलवार को अपर नगर आयुक्त डाॅ. अरविंद राव ने वृंदावन काॅलोनी के सेक्टर छह, आठ व आकाश एन्क्लेव इलाके का निरीक्षण किया। सेक्टर-8 स्थित पड़ावघर के आसपास भारी मात्रा में कूड़ा और लंबे समय से अनिस्तारित ग्रीन वेस्ट मिला। दोनों पोर्टेबल कॉम्पेक्टर भी खराब थे। एजेंसी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
वहीं, सेक्टर-6 स्थित पड़ावघर पर अस्पताल अपशिष्ट और अन्य कूड़ा फैला हुआ था। पूर्व निरीक्षण के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ था। इस पर एजेंसी पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि सेक्टर-8 स्थित एमआरएफ (सामग्री पुनर्प्राप्ति सुविधा) सेंटर और पार्किंग स्थल पर बेकार पड़े कबाड़ को तत्काल व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। सेक्टर-6 में निर्माणाधीन पीसीटीएस (पोर्टेबल कॉम्पेक्टर स्थानांतरण स्टेशन) को 10 दिनों के भीतर निर्माण पूरा कर संचालित करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें