फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावित्रीबाई फुले ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बनाएंगी नई पार्टी, 19 जनवरी को करेंगी एलान

Thu, 26 Dec 2019 12:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सावित्रीबाई फुले
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले कांग्रेस की सदस्यता लेने वाली पूर्व भाजपा सांसद सावित्रीबाई फुले ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर अपनी आवाज न सुने जाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


सावित्री ने कहा कि वह नई पार्टी बनाएंगी और दलितों की आवाज उठाएंगी। नई पार्टी का एलान वह लखनऊ में 19 जनवरी को कर सकती हैं।
 

विज्ञापन

इससे पहले बहराइच से भाजपा की पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि भाजपा देश को मनुस्मृति से चलाना चाहती है। उन्होंने कहा था कि भाजपा दलित, पिछड़ा व मुस्लिम विरोधी है और आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही है।

सावित्री बाई ने भाजपा पर देश के संविधान को बदलने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि न तो संविधान लागू किया जा रहा है और न ही आरक्षण। केंद्र सरकार ने उनकी मांगों को ठुकराया है। क्योंकि सरकार दलित विरोधी है। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें