फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद सावित्री बाई का पीएम मोदी पर जोरदार हमला, कहा- प्रधानमंत्री घोटालेबाजों के साझीदार

Sun, 23 Dec 2018 06:02 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांसद सावित्री बाई फुले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहराइच से भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले ने लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में रैली को सम्बोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला और कहा कि 'न खाऊंगा न खाने दूंगा' की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घोटालेबाजों के साझीदार बन गए हैं। उन्होंने जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया।

विज्ञापन


आज जब युवा रोजगार के बारे में पूछता है तो राम मंदिर की बात करते हैं। संविधान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आज देश संविधान से नहीं संघ के एजेंडे पर चल रहा है। आरक्षण को खत्म करने की साजिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि अगर आरक्षण से छेड़छाड़ हुई तो वह चुप नहीं बैठेंगी। देश बाबासाहेब के संविधान से चलना चाहिए जिसमें हर दलित और गरीब को उसका हक मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें