फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएमए फाइनल में सौरभ, इंटर में अयान टॉपर

Fri, 13 Feb 2026 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आईसीएमएआई की ओर से जारी परिणाम में सफल मेधावी। स्रोत ः संस्थ्ाान 
विज्ञापन
लखनऊ। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) की ओर से बृहस्पतिवार को कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग (सीएमए) इंटर और सीएमए फाइनल दिसंबर 2025 के नतीजे जारी कर दिए गए। सीएमए फाइनल में 61.75 प्रतिशत के साथ लखनऊ चैप्टर में सौरभ यादव ने पहला स्थान पाया। सीएमए इंटर में मो. अयान ने 76 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। इस बार सीएमए फाइनल में 174 परीक्षार्थी बैठे थे। इसमें 18 सफल हुए। सीएमए इंटरमीडिएट में 429 परीक्षार्थी बैठे, जिसमें 49 सफल हुए। आईसीएमए लखनऊ चैप्टर के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि सीएमए फाइनल में सफल होने वालों में रागनी गुप्ता, सैय्यद अली अब्बास, शौर्य पांडेय, ध्वनि सोनी और शुभम हैं। सीएमए इंटरमीडिएट में श्रेयांश कुमार, राहुल कुमार राय, अंशुल द्विवेदी, यश वर्मा और राहुल रावत का अंक प्रतिशत बेहतर है।
विज्ञापन


सफलता का श्रेय परिवार को दिया

सभी की फोटो

इस सफलता को पाने के लिए आठ घंटे रोजाना घर पर तैयारी की। इसका श्रेय अपने माता पिता को देता हूं। मैंने अपना प्रवेश 2021 में कराया था। मेरा सपना मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करने का है। - सौरभ यादव


मैंने रोजाना 10-12 घंटे पढ़ाई की। मोबाइल से दूरी बनाकर रखी। सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान दिया। मेरा लक्ष्य इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के क्षेत्र में कॅरिअर बनाना है। - शास्वत श्रीवास्तव
विज्ञापन


कोचिंग में पढ़ाई के बाद घर पर पढ़ाई की। इसी का परिणाम रहा कि परीक्षा में सफलता हासिल हुई। मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में बहुत संभावनाएं है। इसमें कॅरिअर बनाऊंगा। - गोपाल गुप्ता
विज्ञापन


मैंने तो पढ़ाई के दौरान यू-ट्यूब का सहारा लिया और घर पर भी पढ़ाई की। घर पर माता पिता के सहयोग से 12 से 13 घंटे रोज पढ़ाई करता था। - यश वर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें