रिटायर्ड आईएएस सत्येंद्र सिंह से पहले भी सीबीआई ने दो-ढाई सालों में आठ आईएएस अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज कर चुकी है। इन अधिकारियों के यहां सीबीआई ने छापा भी मारा था। कार्रवाई में संपत्तियों के दस्तावेज और नगदी भी बरामद हुई थी।
बुलंदशहर के डीएम रहे अभय के घर से सीबीआई ने जुलाई 2019 में 49 लाख रुपये नगद बरामद किए थे। यह कार्रवाई 2012 से 2016 के बीच प्रदेश में हुए अवैध खनन के मामलों में हुई थी। अभय पर फतेहपुर में डीएम रहते अवैध तरीके से खनन पट्टे आवंटित करने के आरोप थे। हमीरपुर में डीएम रह चुकी बी चंद्रकला के यहां भी सीबीआई छापा मार चुकी है।
देवरिया के डीएम रहे विवेक, देवरिया में एडीएम रहे देवी शरण उपाध्याय, विशेष सचिव खनन रह चुके संतोष राय और प्रमुख सचिव खनन रहे जीवेश नंदन, सहारनपुर में डीएम रह चुके अजय व पवन न सिर्फ अवैध खनन के मामलों में नामजद हैं, बल्कि इसमें से ज्यादातर के यहां सीबीआई ने छापा भी मारा था।
अवैध खनन के मामले में इन अफसरों के साथ तत्कालीन खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का नाम भी शामिल है। सीबीाआई कई बार गायत्री से पूछताछ भी कर चुकी है।