फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीएनए के विद्यार्थियों को रंगमंच के गुर सिखा रहे सत्यव्रत राउत

विज्ञापन
बीएनए के विद्यार्थियों को रंगमंच के गुर सिखा रहे सत्यव्रत राउत
विज्ञापन
लखनऊ। देश के प्रसिद्ध रंगकर्मी, निर्देशक और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्राप्त सत्यव्रत राउत इन दिनों भारतेंदु नाट्य अकादमी में हैं। वे यहां पर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को रंगमंच के गुर सिखा रहे हैं। उनके निर्देशन में झिमिटी खेला नाटक का मंचन संगीत नाटक अकादमी में बृहस्पतिवार को किया जाएगा। इसी की रिहर्सल के सिलसिले में सत्यव्रत राउत विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन


झिमिटी खेला नाटक के लेखक सत्यव्रत राउत हैं और वे ही इसका निर्देशन भी कर रहे हैं। लोक कला अध्ययन केंद्र उड़ीसा के प्रोजेक्ट के तहत इस नाटक का मंचन भारतेंदु नाट्य अकादमी और स्पेस अकादमी भुवनेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। छाऊ शैली पर आधारित इस नाटक की तैयारी बीएनए के प्रथम वर्ष के छात्रों ने अपने उड़ीसा प्रवास के दौरान की थी जिसका मंचन अब लखनऊ में किया जा रहा है। बीएनए के शिक्षक शुभदीप राहा ने बताया कि सत्यव्रत राउत राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के पूर्व संकाय सदस्य हैं और इस समय वे हैदराबाद विश्वविद्यालय में रंगमंच विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष हैं। वे देश में दृश्य रंगमंच में विशिष्ट योगदान के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें