अमर उजाला की टीम सत्ता का संग्राम अभियान के तहत बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंची और युवाओं से आने वाली सरकार से उम्मीदों को लेकर चर्चा की। चर्चा में रोजगार का मुद्दा हावी रहा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अमर उजाला की डिजिटल टीम लोकसभा चुनाव को लेकर ग्राउंड जीरो पर मौजूद है और सत्ता का संग्राम अभियान के तहत जनता का मन टटोलने का प्रयास कर रही है। इस कड़ी में टीम बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंची और वर्तमान सरकार के कार्यकाल पर और आने वाली सरकार से उनकी क्या उम्मीदें हैं इस पर चर्चा की।
विज्ञापन
इस दौरान युवाओं ने खुलकर अपना पक्ष रखा। कुछ युवा ऐसे भी थे जिन्होंने कहा कि सरकार ने रोजगार के क्षेत्र में अच्छा काम किया तो दूसरे पक्ष के युवाओं ने सरकार के दावों पर सवाल उठाए।
हालांकि, चर्चा के दौरान युवाओं के बीच नौकरियों का मुद्दा हावी रहा। युवाओं का कहना है कि सरकार को अवसर बनाने पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि जब तक अवसर नहीं होंगे युवा देश के लिए अपनी ऊर्जा नहीं दे पाएगा। युवाओं ने पेपर लीक को लेकर भी नाराजगी जताई।